दुष्कर्म करने के बाद फोटो व वीडियो किया वायरल,अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

राष्ट्रधर्म ध्वज

पुलिस द्वारा की गई कठोर कार्यवाही

पूर्वांचल राज्य समाचार
 रिपोर्ट ठाकुर सोनी
 गोरखपुर
 शहर के शाहपुर निवासी एक व्यक्ति ने दुष्कर्म करने के बाद फोटो व वीडियो वायरल कर दिया, इस आरोप में पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद गोरखपुर द्वारा महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगानें एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन में, क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में, थानाध्यक्ष गोरखनाथ के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक शाहपुर द्वारा मय पुलिस टीम के स्थानीय थाना पर पंजीकृत मु0अ0सं0 734/2023 धारा 506 भादवि व 66C,67A IT ACT  व बढोतरी धारा 376 भादवि में वांछित अभियुक्त सचिन गुप्ता पुत्र रमेश गुप्ता निवासी शाहपुर थाना शाहपुर जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। 
    पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Popular posts from this blog

दुष्कर्म करने के बाद फोटो व वीडियो किया वायरल,अभियुक्त हुआ गिरफ्तार

वैध घोषित किए गए डा0 महेंद्र देव के नामांकन को षडयंत्र कर अवैध घोषित